राजशाही सेवईं
==========
आवश्यक सामग्री :
सेंवई_Sewai – 250 ग्राम,
शक्कर_Sugar – 500 ग्राम,
नारियल_Coconut – 100 ग्राम (भिगो कर पीसा हुआ),
खोया/मावा_Mawa – 150 ग्राम,
दूध_Milk – 01 पाव,
मखाना_Butter – 50 ग्राम,
घी_Ghee – 03 बड़े चम्मच,
बादाम_Almond – 03 छोटे चम्मच (महीन कटे हुए),
काजू_Cashew – 03 छोटे चम्मच (महीन कटे हुए),
चिरौंजी_Buchanania lanzan-Chironji – 01 छोटा चम्मच,
इलायची_Cardamomo – 05 नग,
औरेंज कलर_Orange color – कुछ बूंदें।
राजशाही सेवई बनाने की विधि :
राजशाही सेवई के लिसे सबसे पहले पैन में एक बड़ा चम्मच घी डाल कर गर्म करें। घी गर्म होने पर दो इलायची डाल दें। 10 सेकेंड बाद नारियल (भिगोने के बाद पीसा हुआ) और दो तिहाई भाग खोया डाल कर एक से डेढ़ मिनट भून लें। उसके बाद इस मिश्रण को किसी बाउल में निकाल कर रख दें।
पैन में पुन: 1 बडा चम्मच घी गर्म करें। घी में कटे हुए मेवे और मखाना डाल कर तल लें। मेवे सुनहरे रंग के होने पर उन्हें पैन से निकाल लें। उसके बाद उन्हें किसी गहरे बर्तन में पलट कर बेलन के एक सिरे से कूच कर चूरा बना लें।
एक बड़े भगोने में चीनी और दो कप पानी डाल कर गर्म करें। पानी को चलाते रहें, जिससे चीनी घुल जाए। चीनी के घोल को तेज आंच पर एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं। चाशनी तैयार होने पर उसमें रंग डाल कर चला लें। साथ ही भून कर कूचे गये मेवे भी चाशनी में डाल दें और पांच मिनट कर उन्हें पकने दें।
इसी के साथ एक बड़े पैन में एक बड़ा चम्मच घी डाल कर गर्म करें। घी में 3 इलायची डाल कर दस सेकेंड तक भूनें। उसके बाद उसमें सेवईयां डाल दें और लगभग पांच मिनट तक उन्हें चलाते हुए भूनें।
सिंवई भुन जाने पर उसमें दूध डाल दें और चम्मच से उसे चलाते रहें। सिंवईयों के दूध में भीग जाने पर उसमें शीरे का मिश्रण डाल दें। साथ ही नारियल और खोये का मिश्रण भी मिला दें। दो से तीन मिनट तक सेवईयों को मध्यम आंच में पकाएं और उसके बाद आंच बंद करके भगोने को ढंक दें।
अब आपकी राजशाही सेवई बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। आपकी स्वादिष्ट राजशाही सेवई तैयार हैं। इन्हें ठण्डी हो जाने पर प्यालियों में निकालें और ऊपर से बचा हुआ खोया बुरक कर सर्व करें।
Khana Khazana makes Indian food recipes easy to cook and delicious to eat. वेजिटेरियन फूड के आशिकों के लिए ये खाना खजाना रेसिपी Khana Khazana Recipe किसी सौगात से कम नहीं. भारतीय व्यंजन और पकवान के लिये MNewsindia आइए. Khana Khazana Food Recipes | खाना खजाना पकवान रेसिपी
ReplyDeletePursue this guidelines down the page to learn the way, accurately, to post a new period document. https://imgur.com/a/bT3b6pd https://imgur.com/a/SL1htrg https://imgur.com/a/Np0nB9z https://imgur.com/a/bjRWa4g https://imgur.com/a/3faoC6h https://imgur.com/a/leSoaM9 https://imgur.com/a/AFpzqza
ReplyDelete