Showing posts with label मावा कुल्फी. Show all posts
Showing posts with label मावा कुल्फी. Show all posts

Thursday, 13 April 2017

मावा कुल्फी

मावा कुल्फी
========
• सामग्री :-
खोया/मावा - 3 बड़े चम्मच
फुल क्रीम दूध - 1/2 लीटर
कॉर्नफ्लोर - 1 छोटा चम्मच
चीनी - 2 चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
पानी - 1/4 कप
पिस्ता, छि‍ला और कटा हुआ - 1 बड़ा चम्मच
बादाम, छि‍ला और कटा हुआ - 1 बड़ा चम्मच
• विधि :-
एक भारी तले के बर्तन में दूध डालकर गैस पर रखें. आंच तेज कर दें.
उबाल आने पर आंच को मध्यम करें और इसे तब तक चलाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. इसमें तकरीबन 10-15 मिनट लगेंगे.
चम्मच की मदद से बर्तन के चारों ओर लगे दूध को छुड़ाते रहें ताकि यह बर्तन में न चिपके.
अब पानी में कॉर्नफ्लोर डालकर ऐसे मिलाएं कि इसमें दाने (गांठ) न पड़ें. इसे गाढ़े दूध में मिलाएं और चलाते रहें ताकि बर्तन में चिपके नहीं. अगर ऐसा नहीं किया तो आपको जले का स्वाद आएगा.
अब इस मिश्रण में चीनी, बादाम, पिस्ता, खोया और इलायची पाउडर डालकर तकरीबन 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
मिश्रण को कुल्फी के सांचे में डालकर सेट होने तक या 6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें.
अब चाकू की मदद से कुल्फी को सांचे से निकाल कर 3-4 हिस्सों में काटकर सर्व करें.

राजशाही सेवईं

राजशाही सेवईं  ========== आवश्यक सामग्री : सेंवई_Sewai – 250 ग्राम, शक्कर_Sugar – 500 ग्राम, नारियल_Coconut – 100 ग्राम (भ...